सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि जिले में आगामी 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए 6 नवम्बर (सोमवार) तक नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को प्रस्तुत किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा रविवार को कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 07 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, इसके बाद 09 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जिसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 25 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी और मतों की गणना 3 दिसम्बर को की जायेगी।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं
नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।