Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर लोकसभा सीट के लिए नामांकन 20 मार्च से

सीकर लोकसभा सीट के लिए नामांकन 20 मार्च से

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

सीकर, सीकर लोकसभा सीट के लिए नामांकन 20 मार्च से दाखिल होंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि सीकर लोकसभा सीट के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन पत्र स्वयं या अपने प्रस्थापक के माध्यम से 20 मार्च 2024 से 27 मार्च 2024 के मध्य रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च 2024 को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में की जायेगी। नाम वापिस लेने की अन्तिम तिथि 30 मार्च 2024 रखी गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने से संबंधित अधिक जानकारी राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट www.ceorajasthan.nic.in पर देखी जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सीकर लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा और मतगणना की तिथि 4 जून निर्धारित की गई है।

200 मीटर की परीधि में चुनावी रैली, जुलूस व सभा प्रतिबंधित

जिला निर्वाचन अधिकारी कमर उल जमान चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करें। नाम निर्देशन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 200 मीटर परिधि में किसी प्रकार की रैली, जुलुस एवं जनसभा नहीं करेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निग अधिकारी कार्यालय में अभ्यर्थी के साथ 4 (कुल 05) व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की 100 मीटर की परीधि में 3 से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur