Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नामांकन 30 अक्टूबर से, 6 नवंबर तक नोमिनेशन, 07 को छंटनी, 09 तक नाम वापसी

नामांकन 30 अक्टूबर से, 6 नवंबर तक नोमिनेशन, 07 को छंटनी, 09 तक नाम वापसी

जिला निर्वाचन अधिकारी का निर्देश 100 मीटर के दायरे में तीन वाहनों का प्रवेश,

रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में सीसी टीवी, 30 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना होगा

सीकर, विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए सोमवार से नोमिनेशन प्रकिया प्रारम्भ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने इसके लिए सभी रिटर्निंग एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समन्वय करते हुए समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर लें और धारा 144 का उल्लंघन ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निग अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देश दिए है कि 100 मीटर के दायरे में केवल तीन वाहनों का प्रवेश ही अनुमत है। इसे ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था कर ली जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही 30 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक होने वाली समस्त रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखवाना भी सुनिश्चित किया जाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur