Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विभिन्न स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला कुख्यात मुल्जिम गिरफ्तार

विभिन्न स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला कुख्यात मुल्जिम गिरफ्तार

कस्बा अजीतगढ़ के

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] अजीतगढ़ में चोरी, डकैती, लूट जैसे गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देशो की पालना में पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में अजीतगढ़ थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हिम्मत सिंह रींगस थानाधिकारी ,बलबीर सिंह हैड कांस्टेबल पुलिस थाना थोई ,भेरूराम कांस्टेबल पुलिस थाना रींगस, रामू सैनी कांस्टेबल , सुरज्ञान कांस्टेबल पुलिस थाना अजीतगढ़ , राकेश कुमार कांस्टेबल पुलिस थाना अजीतगढ़, अनिकेत कांस्टेबल पुलिस थाना अजीतगढ़, सुभाष कांस्टेबल जिला विशेष टीम सीकर की गठित टीम द्वारा 16-12-2021 को कस्बा अजीतगढ़ में हुई फायरिंग के सम्बंध में दर्ज एवं सरपंच पुत्र सुनील लुनाका पर हुई फायरिंग के सम्बंध में दर्ज व 15-01-2021 व16-01-2021 को त्रिवेणी टोल नाके पर हुई डकैती के सम्बंध में फरार कुख्यात मुल्जिम रघुवीर सिंह गुर्जर उर्फ रघु गुर्जर पुत्र गोपाल लाल को गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त से गहनता से पूछताछ जारी है। थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाना मुहाना जिला जयपुर, पुलिस थाना शाहपुरा जिला जयपुर , पुलिस थाना अजीतगढ़ में मुकदमे दर्ज है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur