सीकर, मतदाताओं की सुव्यवस्थित शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी के लिए निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर सीकर के निर्देशन में चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत इन्दिरा शर्मा, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सीकर के अभियंताओं एवं कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की 01 अक्टूबर 2023 को आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वो मतदाता सूची में घर बैठे ही अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है। इस दौरान लोकतंत्र में भागीदारी के लिए संकल्प दिलाया। मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने, हटवाने आदि की प्रक्रिया तथा ऑनलाइन एप्प के संबंध में डॉ संजय खीचड़ सदस्य स्वीप कमेटी ने विस्तार से बताया। इस दौरान चुन्नीलाल, अधीक्षण अभियंता, आर.पी.गौड़, अधिशाषी अभियंता, सुभाष चन्द नेहरा, अधिशाषी अभियंता, किशोर सिंह, लेखाधिकारी, धर्मपाल, अधिशाषी अभियंता, सुमित्रा चौधरी, सहायक अभियंता, चतर सिंह, सहायक अभियंता सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अब घर बैठे जुड़वा सकते है मतदाता सूची में नाम
अब घर बैठे जुड़वा सकते है मतदाता सूची में नाम




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।