Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 जुलाई को सीकर में

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 जुलाई को सीकर में

छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान 5 जुलाई को सीकर आयेंगे। वे सीकर में जिला कलेक्ट्रेट पर संगठन की ओर से होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे तथा छात्रों को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी देते एनएसयूआई के सीकर जिलाध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह ओला ने बताया कि वे दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीकर सहित प्रदेश में एनएसयूआई के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओला के निमंत्रण को तुरन्त स्वीकार कर 5 जुलाई को सीकर आने की स्वीकृति दे दी। यह पहला मौका होगा जब एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीकर आ रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 5 जुलाई को एनएसयूआई पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी शुरूआत सीकर जिला मुख्यालय से होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur