Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भ्रष्टाचार निरोधी दिवस पर विद्यालय में दिलाई गई शपथ

भ्रष्टाचार निरोधी दिवस पर विद्यालय में दिलाई गई शपथ

सीकर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी में शनिवार को भ्रष्टाचार निरोधी दिवस पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने बताया कि आज के समय में भ्रष्टाचार एक नासूर बन चुका है इसको रोकने में नो नैनिहलों के मन में शुरू से ही भ्रष्ट न बनने का संकल्प पैदा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के विभिन्न कारण जैसे वस्तुओं और सेवाओं की कमी, पारदर्शिता का अभाव, लाल फीता शाही, प्रशासनिक स्थाई निर्णय में कमी के कारण समाज में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आज राजनीतिक, पुलिस ,न्यायिक कोई भी विभाग इससे अछूता नहीं है। प्रतिदिन समाचार पत्रों में बड़े-बड़े केस पढ़ने को मिलते हैं। कार्यक्रम प्रभारी प्रभु सिंह राठौर में विद्यार्थियों को जीवन में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने की संकल्प दिलाया और शपथ ली गई । उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार का मुख्य कारण धन की लालसा है। इस अवसर पर सुनीता देवी ,कल्पना देवी, सुनीता मीणा, रेखा सैनी, मंजू देवी, सुभाष शर्मा ,विमला देवी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur