Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : ओडीओपी मेले का उद्घाटन, 19 मार्च तक आयोजन

Sikar News : ओडीओपी मेले का उद्घाटन, 19 मार्च तक आयोजन

ODOP fair showcasing handicrafts and embroidery stalls in Sikar

राजस्थान दिवस पर सीकर अर्बन हाट में ओडीओपी मेले की शुरुआत
सीकर, राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत अर्बन हाट, सीकर में ‘एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) मेले’ का उद्घाटन किया गया।

यह मेला 15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिलों के पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

हस्तशिल्प फर्नीचर और कशीदाकारी बने आकर्षण

ओडीओपी मेले में सीकर जिले के हस्तशिल्प फर्नीचर के स्टॉल और बाड़मेर जिले की कशीदाकारी के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इसके अलावा एमएसएमई इकाइयों, आर्टिजन और स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

आगंतुकों को दी जा रही उत्पादों की जानकारी

मेले में लगाए गए स्टॉलों पर एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत तैयार उत्पादों की विशेषताओं के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना है।

कई अधिकारी और गणमान्यजन रहे मौजूद

मेले के उद्घाटन अवसर पर उद्योग संघ सीकर के अध्यक्ष कमल किशोर डोलिया, राजस्थान प्रदूषण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता, जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका अंजना मौर्य उपस्थित रहीं।

इसके अलावा सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, जिला उद्योग केंद्र सीकर की महाप्रबंधक विकास सिहाग, मेला प्रभारी एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी कृष्ण कुमार माटोलिया सहित कई अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे।