Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए प्रभारी अधिकारी, सह प्रभारी अधिकारी नियुक्त

ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए प्रभारी अधिकारी, सह प्रभारी अधिकारी नियुक्त

सीकर, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की अनुपालना में ग्राम एव शहरी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का जिला स्तरीय आयोजन जिला मुख्यालय स्थित जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र जिला स्टेडियम सीकर में एक सितम्बर से 5 सितम्बर से प्रारंभ होगा।

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के लिए प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर, सह प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर परिषद सीकर एवं नोडल अधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर को नियुक्त किया गया है। व्यवस्थाओं के संबंध में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया जाकर संबंधित प्रकोष्ठ अधिकारी, कार्मिक प्रभारी अधिकारी द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur