Archive notice This article was published on 01 February 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना रविवार को सीकर जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया।

 सांगलिया धूणी में की भेंट

अध्यक्ष बढ़ाना ने विश्व विख्यात सांगलिया धूणी पहुंचकर महाराज ओम दास महाराज से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने 8 फरवरी 2026 को अजमेर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया।

 निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल का निरीक्षण

इसके पश्चात ओमप्रकाश बढ़ाना ने सांगलिया में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 प्रशासनिक अधिकारी रहे साथ

निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनोज जाट भी उपस्थित रहे।