Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरएसएस की शाखा पर तीन-तीन पीढ़ी एक साथ करेंगी योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरएसएस की शाखा पर तीन-तीन पीढ़ी एक साथ करेंगी योग

लक्ष्मणगढ़ [बाबूलाल सैनी ] गोयनका आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में अलसुबह नियमित योगाभ्यास आयोजित किया जा रहा। यह जानकारी देते हुए सुरेश बीबीपुरिया ने बताया कि स्टेशन मार्ग स्थित गोयनका आदर्श विद्या मंदिर में प्रभात कालिन संघ की शाखा संचालित होती है ।जिसमें अल सुबह योगेश टेलर नियमित योगाभ्यास करवा रहे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को विशेष योगाभ्यास होगा।

उन्होंने बताया कि इस दिन प्रातः 5.15 बजे से प्रातः 6.30 बजे तक सूर्य नमस्कार , कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम- विलोम भ्रामरी, ताड़ासन हास्य योग सहित योग की विभिन्न क्रियाएं होंगी। उन्होंने बताया कि इस दिन परिवार की तीन तीन पीढियां एक साथ योग करेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur