Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को भोलेनाथ के लगेगा छप्पन भोग का प्रसाद

श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को भोलेनाथ के लगेगा छप्पन भोग का प्रसाद

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार 12 अगस्त को सेठों की कोठी में भोलेनाथ के छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए श्री सीताराम वीर हनुमान मंदिर सेठों की कोठी के पुजारी पंडित प्रवीण पुजारी ने बताया कि कोठी स्थित मंदिर में आयोजित छप्पन भोग प्रसाद के आयोजन कर्ता भंवर लाल सैनी, राधेश्याम सैनी, बनवारी लाल बाजिया, सोहन लाल सैनी, ताराचंद सैनी नेमीचंद सैनी होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सैनी ने बताया कि श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर मंदिर की विशेष सजावट की जायेगी तथा छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर रात्रि में महाआरती होगी तथा रात्रि में जागरण होगा जिसमें स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur