Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई 13 जुलाई को होगी

माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई 13 जुलाई को होगी

प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी जनसुनवाई

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि माह के द्वितीय गुरूवार को 13 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के समस्त उपखण्डों पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में उपखण्ड स्तर के अधिकारियांे द्वारा भाग लिया जाकर प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण करते हुए प्रकरणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। उन्होंने बताया कि शिविरों, जन सुनवाई कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण व माॅनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जावेगा। उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र के विधायक, पंचायत समिति के प्रधान, नगर पालिका, नगर परिषद के सभापति एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करें।
पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त:-
गुरूवार को आयोजित होने वाली उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किये गये है। उन्होंने बताया कि नीमकाथाना राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र पंचायत समिति नीमकाथाना में अनिल महला अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना, फतेहपुर में चुन्नी लाल अधीक्षक अभियन्ता पीएचईडी सीकर, लक्ष्मणगढ़ में नरेन्द्र गढ़वाल अधीक्षण अभियता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, नेछवा में राकेश चैधरी जिला रोजगार अधिकारी सीकर, फतेहपुर में डाॅ. अनिल कुमार शर्मा, सहायक निदेशक सांख्यिकी सीकर, धोद में इंदिरा शर्मा सहायक निदेशक लोक सेवाएं सीकर, पिपराली में महेन्द्र सिंह अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग सीकर, श्रीमाधोपुर में सत्यनारायण संयुक्त निदेशक सूूचना प्रौधोगिकी विभाग सीकर, खण्डेला में ओम प्रकाश राहड सहायक निदेशक सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सीकर, दांतारामगढ़ में रामलाल सिंह खनिज अभियनता सीकर को नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur