Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मौके पर सिविल डिफेंस की टीम ने 150 फीट गहरे कुएं से शव को निकाला

मौके पर सिविल डिफेंस की टीम ने 150 फीट गहरे कुएं से शव को निकाला

सीकर, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन मदन सिंह कुड़ी ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम मांडेला बड़ा, तहसील फतेहपुर, जिला सीकर के निवासी राकेश गुर्जर पुत्र सांवरमल उम्र 32 वर्ष जो कि गुरूवार को प्रात: 9:30 बजे एक कुएं में गिर गया था। रतन कुमार एडीएम प्रशासन सीकर के दिशा निर्देशानुसार टीम रवाना हुई। तत्काल मौके पर पहुंचकर लगभग 150 फीट गहरे कुएं से 20 मिनट के अंतराल में टीम के द्वारा व्यक्ति के शव को निकाल कर प्रशासन को सुपुर्द किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur