Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एक मिनट एक साथ गीता पाठ सारे संसार में 23 दिसम्बर को 11 बजे

,

एक मिनट एक साथ गीता पाठ सारे संसार में 23 दिसम्बर को 11 बजे

18 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ

आदर्श विद्या मंदिर दांता के छात्रों ने 20 मिनट में तीन श्लोक कंठस्थ किये

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] श्री बद्रीनारायण भैरवदत्त खेतान माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर दांता में 18 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। गीता मनीषी लोकतंत्र सेनानी दीपचंद्र शर्मा के सान्निध्य में कक्षा नौ के छात्रों ने 20 मिनट में श्रीमद्भगवद्गीता के तीन मंत्र कंठस्थ करके इस महोत्सव का शुभारम्भ किया। गीता मनीषी दीपचंद्र शर्मा ने बताया कि 7 दिसम्बर में 24 दिसम्बर तक गीता जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। मुख्य आयोजन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में होगा। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी गीता जयंती के दिन 23 दिसम्बर को 11 बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ सारे संसार में होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आह्वान किया है कि जो जहां हो वहीं 23 दिसम्बर को 11 बजे श्रीमद्भगवद्गीता के तीन मंत्रों का पाठ करें। उन्होंने बताया कि संसार के समस्त धर्मग्रंथों में जो ज्ञाननिधि है वह गीता के 700 श्लोकों में आ जाती है। उसका भी सार अष्टादशी गीता के 18 श्लोकों में आ जाता है और उसका भी मुख्य सार गीता के इन तीन श्लोकों में आ जाता है। ये बहुत अद्भुत श्लोक हैं। गीता का प्रथम श्लोक धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे — नवें अध्याय का 22 वां श्लोक अनन्याश्चिन्तयन्तो माम् — गीता का अन्तिम श्लोक यत्र योगेश्वर कृष्णो — इन तीन श्लोकों का पाठ 23 दिसम्बर को 11 बजे अवश्य करना है। दीपचंद्र शर्मा ने छात्रों को गीता के श्लोक पढ़ना और याद करने की तकनीक सिखाई और फिर बीस मिनट में तीन श्लोक कंठस्थ भी करवा दिया। प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रतिदिन की प्रार्थना में इन श्लोकों को शामिल करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur