Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उत्कृष्ट खिलाडियों की चयन स्पर्धा का आयोजन 6 जनवरी को जयपुर में

,

उत्कृष्ट खिलाडियों की चयन स्पर्धा का आयोजन 6 जनवरी को जयपुर में

5वां खेलों इण्डिया यूथ गैम्स 2022 में चयन के लिए

सीकर, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि खेलो इण्डिया युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5 वां खेलों इण्डिया यूथ गैम्स 2022 का आयोजन मध्यप्रदेश में आयु वर्ग 18 वर्ष में 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए उत्कृष्ट खिलाडियों के चयन के लिए चयन स्पद्र्वा का आयोजन 6 जनवरी 2023 को वॉलीबाल (बालक वर्ग), कबड्डी (बालक वर्ग), बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), मलखंन (बालक एवं बालिका वर्ग), खेलों के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चयन के लिए आयु 1 जनवरी 2004 को या इसके बाद की बालक,बालिका मान्य होगी। खिलाडी किसी भी प्रकार कीे बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। खिलाडी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदन के साथ अनिवार्य दस्तावेज संलग्न हो, मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र स्कूल बोना फाईड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, 10 वी की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र चयन स्पद्र्वा में भाग लेने के लिए साथ लाना होगा तथा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक चयन स्पद्र्वा का आयोजन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur