Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह

खंडेला, [आशीष टेलर ] सर्व समाज खंडेला, टीम खंडेला नगरी और नायरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय सामुदायिक अस्पताल के पुराने भवन में आज एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खंडेला नगरी टीम के सुनील कुमार कटारिया ने बताया कि टीम खंडेला नगरी और नायरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं ने जोर शोर से कैंप में रक्तदान किया। शिविर में पुलिसकर्मियों, महिलाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 165 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया शिविर में बीसीएमएचओ नरेश कुमार पारीक ने रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर में बजरंग लाल सैनी गुरु , गोकुल सैनी, प्रमोद कुमावत, सलामुद्दीन,कुम्हार महासभा प्रदेशाध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा, किशोर कुमार जांगिड़, बलराम मीणा,श्रवण नेहरा, मोहम्मद हारुन, मुकेश कुमार सैनी, बलराम मेहरा, दुर्गा राम वर्मा और हरिओम नायक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur