फतेहपुर, हिंदू नववर्ष की संध्या चैत्र शुक्ल एकम रविवार रात्रि को कस्बे के पोद्दार सदन अशोका हॉस्पिटल के सामने नववर्ष व राम जन्मोत्सव समिति द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने बताया कि कवि सम्मेलन में भारत के राष्ट्रीय स्तर के कवि मुकेश मोलवा (इंदौर) सनातन धर्म की ओजस्वी रचनाओं के भारत के एकमात्र कवि शिखा सिंह (कानपुर) देश भक्ति की प्रचंड ज्वाला, राष्ट्र वंदन की राष्ट्रीय कवयित्री हरीश हिंदुस्तानी (नवलगढ़) द्वारा 3 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक देशभक्त से और ओत प्रोत तेजस्वी कविताओं की प्रस्तुति दी गई जिसे सुनने और देखने के लिए आए दूर-दूर से लोगों द्वारा हर 5 मिनट में देशभक्ति नारे लगाए जिससे पूरा सदन देशभक्ति में नारों से गूंज उठा। वही कवि हरीश हिंदुस्तानी द्वारा एक से बढ़कर एक हास्य कविताओं की प्रस्तुति भी दी गई जिसे सुनकर श्रोतागन अपनी हंसी ना रोक पाए। कार्यक्रम में पहुंचे सभी कवि सहित साधु संतों का सम्मान भी किया गया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / हिंदू नव वर्ष पर भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
हिंदू नव वर्ष पर भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।