Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ओड़िसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल 28 व 29 अक्टूबर को खाटूश्यामजी दौरे पर रहेंगे

ओड़िसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल 28 व 29 अक्टूबर को खाटूश्यामजी दौरे पर रहेंगे

जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि ओड़िसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल 28 अक्टूबर को रात्रि 7:30 बजे खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेंगे तथा मंदिर में पूजा – दर्शन करेंगे। इसके बाद रात्रि 8:25 बजे खाटूश्यामजी मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि 8:30 बजे आनंदा होटल खाटूश्यामजी पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम खाटूश्यामजी में करेंगे। उन्होंने बताया कि ओड़िसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल 29 अक्टूबर को प्रातः 10:25 बजे आनंदा होटल से कार द्वारा रवाना होकर प्रातः 10:30 बजे खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेंगे तथा मंदिर में पूजा- दर्शन करेंगे। राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल खाटूश्यामजी मंदिर से प्रातः 11:00 बजे सालासर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur