Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 60 लाख रूपये में उल्लू बिकवाने का झांसा देकर उल्लू बनाने वाला गिरफ्तार

60 लाख रूपये में उल्लू बिकवाने का झांसा देकर उल्लू बनाने वाला गिरफ्तार

सस्ते दामों में विशेष प्रजाति का का उल्लू पक्षी दिलाकर 60 लाख रूपये में बिकवाने का झांसा देकर

2.50 लाख की ठगी करने वाली गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को मु.न. 177/2022 धारा 341, 382, 420, 120 बी भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ में आरोपी लालचंद बावरिया पुत्र बाबूलाल निवासी जवानपुरा गोविंदपुरा धाबाई पुलिस थाना शाहपुरा जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया व आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।अजीतगढ़ थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि दिनांक 11-06-2022 को परिवादी प्रकाश चंद पुत्र रामगोपाल गुर्जर निवासी बेड़ी पुलिस थाना मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण ने एक रिपोर्ट पेश की कि आरोपी लालचंद पुत्र बाबूलाल बावरिया व दो अन्य लोगो द्वारा प्रार्थी को विशेष प्रजाति का उल्लू देकर 60 लाख रुपये में बिकवाने का झांसा देकर प्रार्थी से 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली।आदि रिपोर्ट पर मु.न.177/22 धारा 341,382, 420, 34 भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर में दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur