Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पचार क्रिकेट कप 2022 का शुभारंभ

,

पचार क्रिकेट कप 2022 का शुभारंभ

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] पचार में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में पचार क्रिकेट कप 2022 के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य आयोजक घनश्याम वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेंद्र धीरजपुरा रहे। अध्यक्षता सरपंच राहुल कुमावत ने की। विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह शेखावत, छात्रसंघ अध्यक्ष नवदीप सिंह जाटोलिया, बीएल चक व प्रमोद कुमावत रहे। इस दौरान आयोजन मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अंकित सैन ने जानकारी दी कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेगी।प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रूपए नकद व ट्रॉफी, उप विजेता को 5100 रुपए नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, सुभाष कुमावत, वीरेंद्र धायल, अंकित सैन, राकेश कुमावत, मृदुल कुमावत, विकास कुमावत, भूपेंद्र मनोहर, लकी हुसैन, संजय मीणा, सोहेल खान, विक्की कुमावत व खेल प्रेमी युवा उपस्थित रहे। मंच संचालन बीएल वर्मा चक ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur