Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विधानसभा उप चुनाव 2024 के मतदान दिवस 13 नवम्बर को संवैतनिक अवकाश स्वीकृत

विधानसभा उप चुनाव 2024 के मतदान दिवस 13 नवम्बर को संवैतनिक अवकाश स्वीकृत

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने समस्त विभागाध्यक्ष, विभिन्न विभागों, उपक्रमों, बोर्ड, निगम को निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विधानसभा उप चुनाव, 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के तहत राजस्थान राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झुन्झुनू, रामगढ़ जिला अलवर, दौसा, देवली उनियारा जिला टोंक, खींवसर जिला नागौर, सलूम्बर जिला उदयपुर एवं चौरासी जिला डूंगरपुर के होने वाले मतदान दिवस 13 नवम्बर 2024 को संपन्न होगा। जिला डूंगरपुर के मतदाता के रूप में पंजीकृत है व जिले में कार्यरत है, ऐसे कार्मिकों को मतदान के लिए आवेदन करने पर मतदान दिवस 13 नवम्बर 2024 का संवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाना सुनिश्चित करेगें।