Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पैदल जा रही महिला से सुनसान इलाके में दुष्कर्म का किया प्रयास

पैदल जा रही महिला से सुनसान इलाके में दुष्कर्म का किया प्रयास

बाइक सवार युवक ने

रानोली, [राजेश कुमावत] इलाके के लढाना गांव में शनिवार को पैदल जा रही महिला से बाइक सवार युवक ने सुनसान इलाके में दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर पास से गुजर रहे युवक ने ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। रानोली थानाअधिकारी सीआई राजेश कुमार डुडी ने बताया महिला के साथ गोविंद शर्मा निवासी शिश्यू के खिलाफ छेड़छाड़ के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है रानोली थाने में गोविंद के खिलाफ पहले से भी चौरी व छेड़छाड़ के मुकदमें दर्ज है वहीं सीआई ने बताया गोंविद पहले ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक में सफाई का काम करता था तब बैंक से बैद की ढाणी निवासी सीताराम कुमावत का एटीएम जारी हुआ था तो गोविंद ने फ्रजी हस्ताक्षर कर 2 साल तक एटीएम से 80 हजार रुपए निकालता रहा है चौरी के मामले में पहले जेल जा चूका है रानोली पुलिस ने महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur