Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पंचायतीराज उप चुनाव 2024 : जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

पंचायतीराज उप चुनाव 2024 : जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने आदेश जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव जून 2024 के तहत 30 जून 2024 को होने वाले निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है।

आदेशानुसार वार्ड संख्या 39 जिला परिषद सीकर में जयसिंह तहसीलदार रामगढ शेखावाटी को ग्राम पंचायत सहनूसर, ताखलसर, हितेश चौधरी तहसीलदार फतेहपुर को ग्राम पंचायत़ ठेडी, तिहावली, ठिमोली, फारूख अली तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ को ग्राम पंचायत कायमसर, गोडिया बड़ा, नारायण राम दैया तहसीलदार नेछवा को ग्राम पंचायत बलोद भाखरां, बलोद छोटी, दीनवा लाडखानी, वार्ड संख्या 4 पंचायत समिति धोद के लिए बाबूलाल तहसीलदार सीकर ग्रामीण को ग्राम पंचायत सांवलोदा पुरोहितान, सोमेन्द्र सिंह तहसीलदाार धोद को ग्राम पंचायत सांवलोदा धायलान, भढाढर, वार्ड संख्या 9 पंचायत समिति पलसाना के लिए महिपाल सिंह राजावत तहसीलदार दांतारामगढ़ को ग्राम पंचायत सामेर, अलोदा, वार्ड संख्या 16 पंचायत समिति खण्डेला के लिए संजय खेदड तहसीलदार खण्डेला को ग्राम पंचायत कांवट में जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur