Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पानी भरने से आमजन को हो रही है आवाजाही में परेशानी

,

पानी भरने से आमजन को हो रही है आवाजाही में परेशानी

अजीतगढ़ के वार्ड नं. 15 के आम रास्ते मे

अजीतगढ़(विमल इंदौरिया) कस्बे के वार्ड नं. 15 में आमरास्ते में पानी भरने से आमजन को आवाजाही में परेशानी होती है। लेकिन पंचायत प्रशासन ध्यान नही दे रहा है । ये मार्ग जयपुर अजीतगढ़ स्टेट हाईवे से लिंक है और बाजार में जाने व स्कूल ,कॉलेज के छात्र छात्राओं को जाने का मुख्य मार्ग है। दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त होते रहते है,बुजुर्ग व छोटे बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने आशंका बनी रहती है। वार्डवासियों का कहना है कि यहाँ पर कई सालों से इस आमरास्ते पर पानी भरा हुआ है ओर पानी निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण पानी भरा रहता है लेकिन पंचायत प्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद भी स्तिथि जस की तस ही है।इसलिए आम रास्ते को जल्द जल्द सही करवाया जाय।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur