Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पानी का भराव बना परेशानी का सबब

,

पानी का भराव बना परेशानी का सबब

वार्ड नं.3 में

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे के वार्ड नं.3 में बारिश के मौसम में पानी भराव के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्डवासियों का कहना है कि पानी की निकासी नही होने के कारण वार्ड के मुख्य मार्ग में पानी भर जाता है जिससे लोगो को आवाजाही में परेशानी होती है । कई लोगो के घर के सामने ही पानी भर जाता है जिससे उन लोगो को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों ने बताया कि पंचायत प्रशासन को कई बार सूचना देने के वावजूद कोई कार्यवाही अमल में नही लायी गयी। पंचायत के द्वारा कार्यवाही नही करने पर 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन स्थिति जस की तस है। स्थानीय वार्डवासी सीताराम मित्तल ने बताया कि मेरे सामने ही सारा पानी आकर भरता है। मैंने पंचायत में भी कई बार सूचना दे दी है लेकिन पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही नही करने पर मैने 181 हेल्पलाईन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक राहत नही मिली है जल्द से जल्द पानी भराव की समस्या से निजात दिलवाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur