Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पंकज कस्वां ने बेटी इशिका के तीसरे जन्म दिवस पर 39 वीं बार किया रक्तदान

पंकज कस्वां ने बेटी इशिका के तीसरे जन्म दिवस पर 39 वीं बार किया रक्तदान

पिता ने पुत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान कर मनाई दोहरी खुशी

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] कुमास जाटान निवासी पंकज कस्वां ने अपनी पुत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान कर दोहरी खुशी मनाई तथा रक्तदान जीवनदान का संदेश दिया। कस्वां ने अपनी बेटी इशिका के तीसरे जन्मदीन रक्तदान किया । उन्होंने 39वी रक्तदान किया है । इस अवसर पर उनके साथ मुनेश भडिया ने भी रक्तदान किया। भडिया ने 29वी बार रक्तदान किया।

रक्त वीर पंकज ने बताया कि फिजूलखर्ची के बजाए इस प्रकार का कार्य कर किसी का जीवन बचाने में छोटा सा सहयोग महत्वपूर्ण होता है सीकर के एसके हॉस्पिटल ब्लड बैंक में डोनेशन के दौरान सिनियर लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र कुड़ी, डॉ कैलाश जाट, रक्तवीर बीएल मील, नरेन्द्र बाजिया आदि मौजूद थे, सभी ने बेटी को जन्मदिन की बधाईयां प्रेषित की,साथ ही बेटी के जन्मदिन पर कल रविवार को जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का अयोजन किया जाएगा जिसके संयोजक स्वयं पंकज कस्वां ही है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur