Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / डाँसरोली गाँव का पैरा एथलीट सुरेश स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

डाँसरोली गाँव का पैरा एथलीट सुरेश स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

हाल क्रिकेट टीम जयपुर में चयन हुआ

सुरेरा,[ अर्जुनराम मुडोतिया ] सीकर जिले के छोटा से गाँव डांसरोली निवासी पैरा एथलीट सुरेश बोकोलिया का स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद दिल में जोश, जज्बा, उमंग रखने पर दिव्यांग सुरेश कुमार ने पैरा एथलीट गेम्स में अव्वल स्थान हासिल किया। सुरेश कुमार ने बताया कि जिसके चलते उन्हें 4 सितंबर 2020 को ऑनलाइन स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। जयपुर और जोधपुर में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स गेम्स में गोल्ड मैडल जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस दौरान स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट के फाउंडर पीयूष पंडित द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई है । हाल में क्रिकेट टीम में जयपुर में चयन हुआ है। युवा पीढ़ी व ग्रामीणों द्वारा सुरेश कुमार बधाई दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur