Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पति-पत्नी जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़े, मचा हड़कंप

पति-पत्नी जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़े, मचा हड़कंप

कटराथल गांव में

सीकर के कटराथल गांव में गुरुवार को पति-पत्नी जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गए। जिससे पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। टंकी पर दंपती को देखकर आस-पास के ग्रामीण दौड़े। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पहुंचा। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह करीब दस बजे गांव के ही हरीराम कुमावत और पत्नी सुगना देवी ने जमीनी विवाद से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। घटना की जानकारी पर नजदीकी लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए और उन्हें नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। लेकिन दोनों पति पत्नी टंकी से नीचे उतरने से इन्कार करते हुए विवाद नहीं सुलझने पर आत्महत्या की धमकी देने लगे। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक हरीराम का उसके भाई के साथ रास्ते का विवाद है। आरोप है कि हरीराम के भाई प्रभात कुमावत ने ही उनके घर का 30 साल पुराना रास्ता बंद कर दिया। बाद में उन्होंने जब दूसरी जमीन खरीदकर मकान बनाया तो उसका रास्ता भी जबरन बंद कर दिया। प्रशासन से बार-बार की गुहार के बाद भी रास्ते का हल नहीं निकला तो हरीराम ने पत्नी सुगना देवी के साथ आत्महत्या का इरादा कर लिया और दोनों जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दंपती ने उनसे भी घर का रास्ता खोले जाने की मांग रखी। मांग नहीं माने जाने पर उन्हें भी आत्महत्या करने की चेतावनी दी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पति पत्नी पानी की टंकी से नीचे नहीं उतारा जा सका।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur