Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / इमरजेंसी केस में ब्लड देकर मरीज की बचाई जान

इमरजेंसी केस में ब्लड देकर मरीज की बचाई जान

31 बार रक्तदान कर चुके फुले ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष

सीकर, [प्रदीप सैनी ] चिराणा निवासी मरीज जगदीश प्रसाद जो कि गम्भीर बीमारी से त्रस्त हैं। इनको रक्त की जरूरत पड़ने की सूचना रक्तदाता प्रेरक एवं 31 बार रक्तदान कर चुके फुले ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील घोराणा को मिलने पर सुनील ने सुभाष कटारिया गिनीज़ ग्रुप को इसकी सूचना दी। सूचना के माध्यम से सुभाष कटारिया गिनीज ग्रुप ने अपना जरूरी काम छोड़कर तुरंत जाकर गुरुकृपा हॉस्पिटल में रक्तदान करके मरीज की जान बचाई। रक्तदाता सुभाष के इस मानवीय कार्य की रक्त प्रेरक सुनील घोराणा, दिनेश, शिवसिंहपुरा सरपंच कॉमरेड महावीर, आशीर्वाद ग्रुप से मुकेश पंवार, नेमीचन्द इन्दौरिया आदि ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur