Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पीसीसी चीफ डोटासरा कल लक्ष्मणगढ़ आयेंगे

पीसीसी चीफ डोटासरा कल लक्ष्मणगढ़ आयेंगे

लक्ष्मणगढ़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा मंगलवार 28 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे यहां पुलिस चौकी के सामने स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग ने बताया कि पीसीसी चीफ इस अवसर पर राजस्थान सरकार की विफलताओं, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने, सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला निरस्त किए जाने व संगठनात्मक विषय पर चर्चा के साथ ही विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं रुबरु होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur