Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पीसीसी चीफ डोटासरा कल लक्ष्मणगढ़ आयेंगे

पीसीसी चीफ डोटासरा कल लक्ष्मणगढ़ आयेंगे

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 66.68 लाख की लागत हुए विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

विद्यालय के भामाशाहों का करेंगे सम्मान

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा कल गुरुवार 5 अक्टूबर को लक्षमनगढ आयेंगे।
डोटासरा इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के दौरें पर रहेंगे तथा आमजन से रुबरु होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। डोटासरा के प्रस्तावित दौरे के दौरान लक्षमनगढ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित भामाशाह सम्मान में शिरकत कर विद्यालय में हुए 66.88 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

संस्था प्रधान डॉ अशोक जांगिड़ ने बताया श्री डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय में इस दिन प्रातः 9.15 बजे आयोजित समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा कुरैशी, पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा, उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला परियोजना अधिकारी रमसा सीकर, पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पांडेय, राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन बूटोलिया विशिष्ट अतिथि होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur