सीकर, राजस्थान पेंशनर समाज, सीकर की मासिक बैठक चौधरी मामराज सिंह की अध्यक्षता में डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में पेेंशनरों ने बताया कि आरजीएचएस स्कीम के तहत अधिकृत मेडिकल दुकानों द्वारा पेंशनरों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाइयाँ उपलब्ध नहीं करवायी जा रही हैं। दवा विक्रेताओं का कहना है कि पेंशनरों को निःशुल्क दी जा रही दवाओं का भुगतान सरकार द्वारा समय पर नहीं करने के कारण दवा कम्पनियाँ उनको दवा सप्लाई करने में आना-कानी करने लगी हैं। बैठक में किशोर सिंह शेखावत, मोहनसिंह पिपराली, सत्तार खां खण्डेला, रामचन्द्र सिंह गढ़वाल, भागीरथ चाहिल, अर्जुनलाल वर्मा, मोहम्मद इकबाल, रसुलबक्श, गंगाधर शर्मा, बीरजूसिंह शेखावत, अब्दुल हकीम सहित अनेक पेंशन उपस्थित रहें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दवा नही मिलने से पेंशनर परेशान
दवा नही मिलने से पेंशनर परेशान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।