Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 10 साल पूर्व के दर्ज प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

10 साल पूर्व के दर्ज प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में सहायक उपनिरीक्षक शिवराज सिंह पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में अशोक कुमार हैड कांस्टेबल ,बृजेश कांस्टेबल , रामस्वरूप कांस्टेबल, हरिसिंह चालक कांस्टेबल पुलिस थाना अजीतगढ़ की गठित टीम द्वारा मु.न. 133/2012 धारा 16/54 राज. आबकारी अधिनियम में 10 साल से फरार स्थाई वारंटी हजारीलाल पुत्र प्रभात राम बावरिया निवासी टटेरा पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur