Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 12 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

12 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर करण शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारीलाल शर्मा व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आसूचना संकलन कर मंगलवार को सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमाधोपुर जिला सीकर के कोर्ट केस न. 2377/2014 धारा 323, 341, 354 भादस व एफआईआर न. 25/11 पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर में वांछित आरोपी बोदूराम पुत्र रामेश्वर लाल मीणा ढाणी राजपुरा तन चुड़ला पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur