Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मतदान प्रशिक्षण से नदारद कार्मिक किए जाएंगे निलंबित

मतदान प्रशिक्षण से नदारद कार्मिक किए जाएंगे निलंबित

निर्वाचन कार्यालय तैयार करेगा प्रस्ताव

सीकर, जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों, कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाकर उनके निलम्बन की कार्यवाही के प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर देते है। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर अनवरत जारी है। कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर तथा राजकीय विज्ञान महाविद्यालय सबलपुरा में आयोजित किया जा रहा है ताकि जिले में सफलतापूर्वक चुनाव आयोजित किया जा सके। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लगातार नोटिस और चार्टशीट देकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। अभी भी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों को निलंबित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत सख्त कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिये है। जिसके तहत अब जिला निर्वाचन कार्यालय अधिकारियों और कार्मिकों को निलंबित करने पर विचार कर रहा है, ताकि किसी भी अधिकारी द्वारा निर्वाचन से संबंधित कार्य में लापरवाही ना बरती जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष प्रशिक्षण में सम्बन्धित पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों, कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों में अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाकर उनके निलम्बन की प्रक्रिया के प्रस्ताव शुरू कर दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur