Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / फार्मसिस्ट ने मोबाइल लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय

फार्मसिस्ट ने मोबाइल लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय

खण्डेला, [आशीष टेलर ] सीएचसी में कार्यरत फार्मसिस्ट राजकुमार सैनी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए, बस में मिले एक मोबाइल को वापस लौटाया। राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उनके पिता बस से जयपुर जा रहे थे, जिनको एक मोबाइल मिला, उन्होंने घर आकर वह मोबाइल अपने बेटे राजकुमार को दिया, जिसके बाद राजकुमार ने मोबाइल के मालिक महेन्द्र महला से सम्पर्क किया और उसे खण्डेला अस्पताल में सकुशल मोबाइल सुपुर्द कर दिया।इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने भी राजकुमार की काफी सराहना करी। उस दौरान सीएचसी. प्रभारी डॉ. कैलाश चंद, कम्प्यूटर ऑपरेटर जावेद, राजकुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur