Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीमाधोपुर के नांगल में कल लगेगा जनधन शिविर

श्रीमाधोपुर के नांगल में कल लगेगा जनधन शिविर

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड के नांगल गांव में 26 अगस्त को प्रधानमंत्री जनधन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नागरिकों को मुख्यधारा की बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की पहल

अग्रणी जिला प्रबंधक ननंद लाल ने बताया कि शिविर का आयोजन केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों और आमजन को बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं और वित्तीय साक्षरता से जोड़ना है।

30 सितम्बर तक चरणबद्ध शिविर

उन्होंने बताया कि ऐसे जनधन शिविर 30 सितम्बर 2025 तक पंचायत स्तर पर चरणबद्ध रूप से लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकें।

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ

शिविर में ग्रामीणों को कई तरह की योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा जाएगा—

  • प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलना
  • पीएमजेडीवाई खातों में नामांकन/पुनः कार्यवाही
  • पीएमजेजेबीवाई (बीमा योजना) में नामांकन
  • पीएमएसबीवाई (सुरक्षा बीमा योजना) में नामांकन
  • पीएमएपीवाई में नामांकन
  • साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur