Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: पीएम श्री नवोदय विद्यालय पाटन में 9वीं-11वीं प्रवेश शुरू

Sikar News: पीएम श्री नवोदय विद्यालय पाटन में 9वीं-11वीं प्रवेश शुरू

सीकर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन, जिला-सीकर में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:
आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1
या
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration
पर जाकर किया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तिथि:
23 सितंबर 2025

प्रवेश परीक्षा की तिथि:
शनिवार, 7 फरवरी 2026

पात्रता मानदंड

कक्षा 9वीं हेतु:
वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच हो और वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हों।

कक्षा 11वीं हेतु:
जिन विद्यार्थियों की जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच है और जो वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

छात्रहित में अवसर

यह प्रवेश प्रक्रिया ग्रामीण व प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नवोदय विद्यालयों की पढ़ाई, अनुशासन और समग्र विकास के लिए पहचान रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur