सोलर पैनल और 150 यूनिट मुफ्त बिजली से हजारों परिवारों को फायदा
सीकर, जिले के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और राज्य सरकार की 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना से हजारों परिवारों के बिजली बिलों में सीधी बचत हो रही है।
8426 घरों में लगे रूफ-टॉप सोलर पैनल
पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 8426 घरेलू उपभोक्ताओं ने
कुल 32.38 मेगावाट क्षमता के रूफ-टॉप सोलर पैनल लगवाए हैं।
इसके लिए सरकार की ओर से करीब 65.72 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की जा चुकी है।
घर की छत से बनेगी बिजली
अधीक्षण अभियंता विद्युत सीकर, सुभाष चंद्र ने बताया कि
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 3 किलोवाट या अधिक क्षमता के सोलर संयंत्र पर
सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रुपये तक का केंद्रीय अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल से
- घरेलू बिजली जरूरतें पूरी होती हैं
- अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आय भी अर्जित की जा सकती है
राज्य सरकार की अतिरिक्त सहायता
योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को
- पीएम सूर्यघर योजना की सब्सिडी
- 150 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली
- राज्य सरकार द्वारा 17 हजार रुपये प्रति संयंत्र अतिरिक्त सहायता
का संयुक्त लाभ मिल रहा है।
