लक्ष्मणगढ़, कस्बे के निवासी सांवरमल मारवाल व भंवरी देवी ने अपनी शादी की 51वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर राशन किट का वितरण किया गया। इस दौरान परिवार सदस्यों ने केक काटकर वर्षगांठ की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए खुशियां जाहिर की। मारवाल ने समय-समय पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान व शेखावाटी संकल्प मीडिया परिवार की अभिनव पहल, जन-जागृति अभियान “घायलों का वीडियो नही बनाए उन्हें समय से अस्पताल पहुँचाए को लेकर मारवाल परिवार की ओर से बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक कवि हरीश शर्मा का विशेष सम्मान किया गया। उन्हे श्रीफल, शॉल, माला, दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य अशोक पारीक, रामेश्वर गुरुजी, राकेश, सोमेश, अभिषेक, गौतम सहित परिवार के सदस्य व नगर के गणमान्यजन मौजूद रहें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जन-जागृति अभियान को लेकर किया कवि हरीश शर्मा का सम्मान
जन-जागृति अभियान को लेकर किया कवि हरीश शर्मा का सम्मान




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।