Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बिना हेलमेट वालों पर पुलिस की कार्यवाही

बिना हेलमेट वालों पर पुलिस की कार्यवाही

100 वाहनों के काटे चालान

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] प्रदेश भर में चलाए जा रहे बिना हेलमेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में दांतारामगढ़ पुलिस ने भी शनिवार को करीब सो वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक करण शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए दांतारामगढ़ पुलिस भी शनिवार को सुबह से ही दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी रही। थाना प्रभारी सोहनलाल के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट, बिना कागजात वाली वाहनों के चालान काटे एवं कई वाहनों को सीज भी किया गया ।थानाप्रभारी सोहन लाल ने बताया कि शनिवार को करीब 100 वाहनों का चालान चालान काटे गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur