Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अपहरण व गैंगरेप के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण व गैंगरेप के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगरप के आरोप में एक आरोपी सरदार उर्फ सीताराम बावरिया को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशन में रींगस डीएसपी कन्हैया लाल एवं दांतारामगढ़ एसएचओ मदनलाल कड़वासरा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए महिला का अपहरण कर गैंगरेप करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। जानकारी देते हुए दांतारामगढ़ एसएचओ मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि अप्रैल 2022 में पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था कि दो युवकों ने उसका अपहरण कर और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण और गैंगरेप के आरोपी राजू बावरिया पुत्र देवाराम बावरिया निवासी स्वामी की ढ़ाणी को मुखबिर की सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरफ्तार किया। एसएचओ मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के एक आरोपी सरदार उर्फ सीताराम बावरिया को जून माह में ही गिरफ्तार कर लिया था और शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के दूसरे आरोपी राजू बावरिया को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और कड़ी पूछताछ की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur