Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में हुक्का बार पर पुलिस का वार

सीकर में हुक्का बार पर पुलिस का वार

सीकर, जिले की जाजोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों को कब्जे से एक काले रंग की थार गाड़ी वह चार हुक्के भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया थाना इलाके में लगातार अवैध हुक्का बार चलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा नजर बनाए हुए थी । चोटियों वाली ढाणी में अवैध हुक्का बार चल रहा था। जहां 15 से 20 लड़के हुक्का पी रहे हैं। लड़के हुक्का पीकर उत्पाद मचा रहे हैं और शोर-शराबा कर रहे हैं। जिससे नजदीक स्थित मंदिर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुलिस को देखकर हुक्का बार में भगदड़ मच गई। पुलिस हुक्का बार संचालक व लड़कों से पूछताछ कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur