Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पुलिस ने अवैध शराब सहित एक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब सहित एक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

दांतारामगढ़, [ नरेश कुमावत] दांतारामगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है । जानकारी देते हुए थानाधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना इलाके के डांसरोली से कांकरा सड़क पर अवैध शराब लाई गई है जिस पर थानाधिकारी लाल सिंह यादव के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए डांसरोली से कांकरा सड़क पर सड़क के किनारे पुराने ठेके की आड़ में नौ खाकी कार्टूनों में अवैध शराब जप्त की तथा बलवीर सिंह पुत्र खीव सिंह राजपूत निवासी मोहल्ला जाटान, सालासर, चुरु को गिरफ्तार किया। जप्त की गई शराब मे राजस्थान स्टेट गंगानगर सूगर मिल्स लिमिटेड के कुल 46 पव्वे व अलग अलग ब्रांड की 47 बोतल बियर जप्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur