Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूजा चौधरी ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी स्तरीय निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

पूजा चौधरी ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी स्तरीय निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

लक्ष्मणगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शेखावाटी यूनिवर्सिटी स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ की छात्रा पूजा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही है। यह जानकारी देते हुए तोदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा पोदार कॉलेज नवलगढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि पूजा चौधरी ने 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में 200 में से 193 अंक प्राप्त किये, विजेता छात्रा को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत द्वारा बधाई दी गई तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों विद्यार्थियों ने भी खुशी का इजहार किया तथा विजेता छात्रा को बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध सचिव आशकरण शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह को उक्त सफलता हेतु बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur