Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूजा कंवर ने 5वीं बार भारत का महिला हैंडबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया

पूजा कंवर ने 5वीं बार भारत का महिला हैंडबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया

सीकर, सांवलोदा लाडखानी गांव के ढाणी में रहने वाली किसान सुरेन्द्र सिंह गौड़ की पुत्री पूजा कंवर ने 5वीं बार भारत का महिला हैंडबाल में प्रतिनिधित्व करके एक रिकार्ड कायम किया है। सीकर जिले की पहली हैंडबाल खेल की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है। पूजा कंवर के प्रशिक्षक रहे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त एडवोकेट भंवर सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवलोदा लाडखानी में कक्षा 7 में प्रवेश लिया था, जिसने लगातार चार बार स्टेट खेली चुकी तथा दो बार नेशनल खेल चुकी इस विद्यालय से। इसके बाद जयपुर हैण्डबॉल एकेडमी में प्रवेश हो गया तथा 10वीं तक सांवलोदा लाडखानी में ही अध्ययन किया। खेल केरियर में अब तक 16 बार स्टेट, नेशनल व इन्टर नेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकी है।
19वीं एशियन 2022- चीन में, 23वीं अष्कर 20 वूमेन हैंडबाल सलोवेनिया यूरोप 2022,एशियन वूमेन क्वालीफाई ओलम्पिक 2024 पेरिस हिरोशिमा जापान, 7वीं एशियन वूमेन यूथ इण्डिया जयपुर 21 से 30 अगस्त 2019, अमन जोर्डन में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। 52वीं वूमेन्स सीनियर नेशनल यूपी में कास्य पदक विजेता, 45वीं जूनियर गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप 2023, 22 मार्च से 26 मार्च 2023 व रेली यूपी कास्य पदक प्रशिक्षक भंवर सिंह ने बताया कक्षा 7 से 10वीं तक लगातार रा० मा० वि० सांवलोदा लाडखानी में अध्ययन करके मेरे कार्यकाल में लगातार चार बार स्टेट व दो बार नेशनल खिलाड़ी रहकर सीकर की 5वीं बार पहली महिला हैंडबाल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुकी है तथा खेल कोटे से पिछले तीन वर्ष से पुलिस विभाग में नौकरी कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur