Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ग्रामीण लीग श्रीमाधोपुर 2022-23 दौड़ प्रतियोगिता का हुआ पोस्टर विमोचन

,

ग्रामीण लीग श्रीमाधोपुर 2022-23 दौड़ प्रतियोगिता का हुआ पोस्टर विमोचन

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया]युवा ग्रामीण लीग श्रीमाधोपुर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन12 जनवरी को होगा। प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।इस शुभ अवसर पर तीन प्रकार की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर मंगल यादव ,एथलीट व राज्य खिलाड़ी एनआईएस कोच अनुराग मंगावा,गीतांजलि हॉस्पिटल अजीतगढ़, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, दिवा फाउंडेशन के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुरूष वर्ग 1600 मीटर, महिला वर्ग 800 मीटर व वृद्धजन वर्ग 100 मीटर वृद्धजन की उम्र 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।तीनों प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओ में इनाम स्वरूप मोमेंटो व नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।मंगलवार को युवा ग्रामीण लीग श्रीमाधोपुर दौड़ प्रतियोगिता का पोस्टर का विमोचन शहीद सोहन लाल यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ली,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशोरपुरा, श्री बालाजी लाइब्रेरी किशोरपुरा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेरी, बालाजी लाइब्रेरी खटकड़ मोड़,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुरा जागीर,विकास शिक्षण संस्थान सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, विकास महिला कॉलेज खटकड़ मोड़ रायपुरा जागीर,गायत्री पब्लिक स्कूल अरणिया,मण्डूस्या स्टैंड,पीथलपुर,रायपुरा जागीर में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur