Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान बने अध्यक्ष

,

श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान बने अध्यक्ष

श्याम भक्तों ने दी बधाइयां

खाटूश्यामजी, [प्रदीप सैनी ] सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम की देखरेख व्यवस्था को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी संस्था के द्वारा कार्य किया जाता हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया हैं। गौरतलब है कि कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शम्भू सिंह चौहान का 10 जनवरी को निधन हो गया था उसके बाद से कमेटी का अध्यक्ष पद खाली चल रहा था। श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रताप सिंह चौहान को कमेटी का अध्यक्ष बनाया हैं। प्रताप सिंह चौहान के अध्यक्ष बनने पर पत्रकार समिति तहसील दांतारामगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप सैनी, खाटूधाम पत्रकार संस्थान के अध्यक्ष सीताराम मर्मी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, मंत्री विकास सोनी, विद्याधर शर्मा, नरेश मिश्रा सहित संस्थान के सदस्यों सहित श्याम भक्तों ने बधाइयां दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur