राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 12 मई 2026 को सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
दौरे के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आमजन से संवाद करेंगे।
राजपुरा और धांधेला में करेंगे निरीक्षण
निजी सचिव असलम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम सिंह बाजौर सुबह 8 बजे मलखेड़ा से रवाना होंगे।
वे सुबह 9:30 बजे राजपुरा पहुंचकर ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम रथ अभियान के तहत संचालित एलईडी मोबाइल वैन का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे धांधेला पहुंचकर वहां भी ग्राम रथ अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
बाजौर हाउस में होगी जनसुनवाई
दोपहर 12 बजे प्रेम सिंह बाजौर बाजौर हाउस पहुंचेंगे।
यहां दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लोक परिवेदना निवारण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा।
आमजन की समस्याएं सुनेंगे
जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे अध्यक्ष के समक्ष रख सकेंगे।
कार्यक्रम के बाद प्रेम सिंह बाजौर अपराह्न 3 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।




